NEWS7AIR

28 नवंबर को मोराबादी में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज भवन में भेंट कर अपने पद से त्यागपत्र समर्पित किया। राज्यपाल महोदय ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर वैकल्पिक व्यवस्था के गठन तक अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहने हेतु कहा।

इसके पश्चात झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं भाकपा (माले) के शिष्टमंडल ने राज भवन में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य में सरकार गठन हेतु निर्वाचित विधायकों का समर्थन पत्र समर्पित किया।

राज्यपाल महोदय ने हेमन्त सोरेन को झारखंड राज्य का मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें सरकार गठन हेतु आमंत्रित किया।

28 नवंबर को मोराबादी में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.