NEWS7AIR

हेमंत राज में बेपटरी हुई झारखंड की कानून व्यवस्था, भाजपा ने साधा निशाना

रांची: झारखंड में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के.के. गुप्ता ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रदेश में अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो चुके हैं और शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भय का माहौल बन गया है।

भाजपा प्रवक्ता ने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हुआ जानलेवा हमला, चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के टॉयलेट से शव की बरामदगी और जमशेदपुर में हुई गोलीबारी इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि अपराधियों में पुलिस-प्रशासन का कोई डर नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 से 2026 के बीच राज्य में अपराध के आंकड़े तेजी से बढ़े हैं, जिनमें हत्या के 9,213, दुष्कर्म के 10,113 और अपहरण के 11,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा चोरी, अवैध खनन और भूमि माफियाओं का आतंक भी चरम पर है।

गुप्ता ने रघुवर दास के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि उस समय कानून व्यवस्था सख्त थी, जबकि वर्तमान हेमंत राज में संगठित अपराधों को कथित प्रशासनिक संरक्षण मिल रहा है। पुलिस का ध्यान कानून व्यवस्था के बजाय अन्य गतिविधियों पर है, जिससे राज्य में नशे का कारोबार भी पैर पसार रहा है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अपराधियों पर जल्द लगाम नहीं लगाई, तो राज्य की स्थिति और अधिक चिंताजनक हो जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.