राँची: अखिल भारतीय सूडी शौण्डिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद गुप्ता एवं राष्ट्रीय कार्यदल सदस्य बीरेंद्र साहु ने लोहरदगा जिला सुंडी संघ के जिला अध्यक्ष रितेश साहु के द्वारा मिली जानकारी जो दिनांक 30 जुलाई दिन गुरुवार को संध्या लोहरदगा में अपराधियों के हाथों गोली मारकर निर्मम हत्या में पीड़ित मृतक युवा व्यवसायी स्वर्गीय शुभम कुमार साहू पिता श्री सुनील साहु नारी नावाडीह वर्तमान लोहरदगा शहर निवासी के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, झारखंड सरकार एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन से व्यवसायियों की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करते हुए घटित कांड की न्यायिक जॉच कराकर दोषियों को कठोर से कठोर दंडात्मक कार्यवाही कर सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाई जाने की माँग की है ।
लोहरदगा की घटना से समाज के साथ ही आम नागरिकों,स्थानीय व्यवसायियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगा है। स्थानीय प्रशासन को आम जनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं ठोस एवं प्रभावी कदम उठाते हुए मृतक के परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा घर परिवार के पालन पोषण के लिए एक आश्रित को सरकारी नौकरी एवं प्रशासनिक सहयोग मुहैय्या करने में तत्परता से कार्य करने की माँग रखी है। लोहरदगा जिला सूडी शौंडिक समाज के बैनर तले पूरा समाज इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर सुंडी शौंडिक समाज अपनी सामाजिक चट्टानी एकता का मिसाल कायम कर पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करे। अखिल भारतीय सुंडी शौंडिक महासंघ ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं महामहिम राज्यपाल से न्याय की गुहार लगाई है।