NEWS7AIR

झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए उपायुक्त

रांची: झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 17 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन की अधिसूचना जारी की है। राज्य सरकार द्वारा जारी इस आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण जिलों के जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त (DC) बदल दिए गए हैं .

प्रमुख जिलों में नए पदस्थापन

अधिसूचना के अनुसार, श्री राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, श्री शशि प्रकाश सिंह देवघर के और श्री हेमंत सती हजारीबाग के नए उपायुक्त होंगे । इसके अलावा लातेहार, गढ़वा, गुमला, पाकुड़ और गोड्डा जैसे जिलों में भी नए चेहरों को कमान सौंपी गई है।

तबादलों की विस्तृत सूची:

श्री राजीव रंजन पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
श्री संदीप कुमार, लातेहार
श्री अनन्य मित्तल, गढ़वा
श्री दिलेश्वर महतो, गुमला
श्रीमती मेघा भारद्वाज, पाकुड़
श्री लोकेश मिश्रा, गोड्डा
श्री शशि प्रकाश सिंह, देवघर
श्री उत्कर्ष गुप्ता, कोडरमा
श्री हेमंत सती, हजारीबाग
श्री मनीष कुमार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा
श्री ऋतुराज, रामगढ़
श्री रवि आनंद, चतरा
श्री दीपक कुमार दुबे, साहेबगंज
श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, पलामू
श्री सौरभ कुमार भुवानिया, खूंटी
श्री संदीप कुमार मीणा, लोहरदगा
श्री आलोक कुमार, जामताड़ा

विशेष निर्देश
सरकार ने स्पष्ट किया है कि नए पदस्थापित जिला दण्डाधिकारी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करेंगे। अधिसूचना में यह भी निर्देशित है कि जो अधिकारी वर्तमान में प्रभार रहित हैं, वे कार्मिक विभाग, रांची में अपना योगदान देंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.