NEWS7AIR

रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जौनपुर: रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि गैस एजेंसियों पर लग रही लंबी कतारें सरकार की नाकामी का प्रमाण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर सरकार दावे तो कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है और कई घरों में चूल्हे तक नहीं जल पा रहे हैं।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता को हर काम के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। यदि गैस की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है तो एजेंसियों पर इतनी भीड़ क्यों लग रही है।

प्रदर्शन में प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, देवराज पांडेय, शेर बहादुर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, लाल प्रकाश पाल, विनय तिवारी, शाहनवाज मंजूर, इरशाद खान राजू, शशांक शेखर तिवारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.