रांची: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग की छात्रा सुश्री एन. दीपा रेड्डी का चयन जवाहरलाल नेहरू सेन्टर फ़ॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च (जेएनसीएएसआर) बैंगलोर के एकीकृत पीएचडी प्रोग्राम में हुआ है। जेएनसीएएसआर देश के प्रमुख शोध संस्थानों में एक है। चयनित छात्रा सीयूजे के बीएससी केमिस्ट्री विभाग के छठे सेमेस्टर की छात्रा हैं। दीपा रेड्डी ने अपनी इस सफलता का श्रेय विभाग से सभी प्रोफेसर को देते हुए कहा कि, सीयूजे में शिक्षण एवं शोध के प्रति सकारात्मक माहौल ने उन्हें उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित किया। और आज भारत के सबसे प्रतिष्ठित शोध संस्थान में शोध हेतु मेरा चयन हुआ। इस उपलब्धि पर रसायन शास्त्र विभाग के साथ साथ विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकगण ने बधाई दी।