मिशन 100% मतदान: रांची नगर निगम चुनाव के लिए बरियातू में ‘मतदाता जागरण एवं सहायता केंद्र’ का शुभारंभ
रांची: आगामी 23 फरवरी 2026 को होने वाले रांची नगर निगम चुनाव में ‘शत-प्रतिशत मतदान’ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एकल फ्यूचर एकल अभियान ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार, 10 फरवरी को बरियातू रोड स्थित आरोग्य भवन (कोठी नं. 38) में ‘मतदाता जागरण एवं सहायता केंद्र’ का विधिवत उद्घाटन किया गया।
रणनीति: ‘राष्ट्र हित में मतदान’
पिछली लोकसभा और विधानसभा परीक्षाओं की सफलता को दोहराते हुए, इस बार भी यह केंद्र हजारों मतदाताओं की समस्याओं का सीधा समाधान करेगा। बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय निम्नलिखित हैं:
वार्ड स्तर पर मोर्चा: प्रत्येक वार्ड में वार्ड प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो स्थानीय स्तर पर मतदाताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
जनसंपर्क अभियान: एकल अभियान के कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकों को लोकतंत्र में भागीदारी और राष्ट्र हित में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
मतदाताओं के लिए हेल्पलाइन जारी
मतदाता सूची में नाम खोजने या मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त करने में हो रही असुविधा को दूर करने के लिए केंद्र ने आधिकारिक नंबर जारी किया है:
हेल्पलाइन नंबर: 969318420
दिग्गजों की उपस्थिति
उद्घाटन के अवसर पर एकल अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख डॉ. ललन कुमार शर्मा, सतीश तुलस्यान, बबीता जालान, उषा जालान और मुकेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आह्वान किया कि नगर की सरकार चुनने के लिए हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए।
