NEWS7AIR

मईया को लोन देने वाले की खबर के ख़िलाफ़ भाजपा चुनाव आयोग पहुंची

Ranchi: निकाय चुनाव के दौरान अख़बारों में जिस प्रकार माइयाँ योजना की लाभुको को बिना गारंटी बीस हज़ार तक का लोन की ख़बर प्रमुखता से सरकार के इशारे पर राज्य के सभी प्रमुख अख़बारों में छपवायी गई है इस मामले में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और शिकायत दर्ज करायी ।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य में निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है और घोषणा की तारीख से ही आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी है परंतु सरकार यह मानने को तैयार नहीं है कि आचार संहिता प्रभावी है इसी का परिणाम है कि आचार संहिता के दौरान सरकार के इशारे पर यह खबर छपवायी गयी ।सरकार इस चुनाव को मइयाँ योजना से जोड़कर मइयाँ को प्रलोभन देकर चुनाव को प्रभावित करना चाहती है ।

प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से माँग किया है की इस ख़बर के पीछे कौन अधिकारी या पदाधिकारी हैं या किस अधिकारी ने यह छपवाया है उसके ख़िलाफ़ कारवाई हो । सरकार ने दलीय स्तर पर यह चुनाव नहीं कराया जबकि भाजपा बार बार मांग करती रही ।ज्ञापन देने के बाद आयोग ने जांच का आश्वासन दिया है ।प्रतिनिधिमंडल में अशोक बड़ाईक,सीमा सिंह शामिल थे ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.