NEWS7AIR

बीसीआइ प्लेटिनम-टाइटेनियम चैप्टर की बैठक में उपलब्धियों की समीक्षा

रांची: बीसीआइ प्लेटिनम और टाइटेनियम की संयुक्त बैठक रविवार को स्थानीय होटल में हुई। बैठक में दोनों चैप्टर के साल भर में सदस्यों की ओर से किये गये कार्यो का लेखा जोखा सदस्यों के समक्ष रखा गया। इसमें प्लेटिनम चैप्टर के सदस्यों ने रेफरेंस के माध्यम से कुल 27 करोड़ रूपये का कारोबार किया। वहीं, प्लेटिनम चैप्टर के सदस्यों ने छह करोड़ से अधिक का व्यापार किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले दोनों चैप्टर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों को सम्मनित किया गया। इसके अलावा टीम लीडर के लिए शिल्पी केजरीवाल हुई। सात गोल्डेन सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

बैठक में मेंटर किशोर मंत्री ने कहा कि बीसीआइ के तीन वर्ष पूरे हो गये है। अभी इस बीसीआइ परिवार से 130 से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं। यह कांरवां लगातार आगे बढ़ रहा है। मिलजुल कर एक दूसरे के सहयोग से अपने व्यापार को बढ़ा रहे है। आपके व्यापार को बढ़ाने में 130 लोग सहयोग कर रहे हैं। बीसीआइ आपके लिए सदैव खड़ा है। आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि बीसीआइ की महक अब रांची से बाहर निकल कर अन्य जिलों में फैल रही है। जल्द ही रांची के बाहर भी बीसीआइ के नये चैप्टर का गठन किया जायेगा। बैठक में सदस्यों ने रेफरेंस के माध्यम से मिले कारोबार के लिए सदस्यों का आभार जताया।

वहीं, बीसीआइ के निदेशक धीरज ग्रोवर, शिव कुमार, रमेश कुमार एवं अजय कुमार ने रिश्ते बनाएं, व्यापार बढ़ाएं के मुल मंत्र के साथ सभी सदस्यों को पुरा सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि रांची के बाहर भी बीसीआइ का दायरा बढ़ाते हुए नये चैप्टर का गठन करेंगे। बैठक का संचालन संयम जैन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ सजीत कुमार ने दिया। मौके पर हिमानी गुप्ता, शिप्रा साह, अनुज अग्रवाल, संतोष सोनी, राजेश अग्रवाल, रोहन साहा, अमर बाजोरिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.