NEWS7AIR

लोक भवन उद्यान में उमड़ी भीड़: एक दिन में 37,976 नागरिकों ने किया दीदार

रांची: माननीय राज्यपाल के निर्देश पर लोक भवन उद्यान को आम जनता के लिए खोल दिए जाने के बाद पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस विशेष भ्रमण सत्र के दौरान आज रिकॉर्ड 37,976 लोगों ने उद्यान की सुंदरता का आनंद लिया।

भ्रमण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
अंतिम तिथि: उद्यान 8 फरवरी, 2026 तक खुला रहेगा।
समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।
प्रवेश नियम: इच्छुक नागरिक गेट संख्या 2 से सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश कर सकते हैं।
प्रवेश की समय सीमा: आगंतुकों को दोपहर 1:00 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.