Ranchi: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी निपु सिंह ने गुरुवार को सुबह दस बजे अपना आवास बूटी मोड़ शिवाजी नगर में राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के वार्ड पांच के पार्षद प्रत्याशी अवधेश बैठा उर्फ टार्जन को बनाया ।
श्री सिंह ने कहा कि मजबूती के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी और समाज में दुख सुख में साथ देने वाले प्रत्याशियों को पार्टी समर्थन करेगी और हमारा पहली प्राथमिकता रहेगी जनता की झूठा वादा न करना और सभी जाति धर्म को लेकर ईमानदारी पूर्वक चुनाव लड़ना और नगर निगम में दलालों के अड्डा को खत्म करना यह मेरा पार्टी की मुख्य कार्य रहेगा और श्री सिंह ने कहा कि हमारा पार्टी में तेजी से युवा जुड़ रहे हैं और सभी युवा ईमानदारी पूर्वक जोश के साथ कार्य कर रहे हैं और श्री सिंह ने कहां की हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही जुट गई है वहां के विधानसभा में सभी को अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा ।