सिल्ली पंचपरगना क्षेत्र से हजारों की संख्या में आंदोलनकारी 3 जनवरी को रांची पहुंचेंगे
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की सिल्ली विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न
सिल्ली: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला के तत्वावधान में सिल्ली विधानसभा स्तरीय बैठक बंता स्थित पंचायत भवन में हुई.
बैठक में झारखंड आंदोलनकारी के राजकीय मान सम्मान अलग पहचान, आश्रितों को रोजी रोजगार नियोजन की सौ प्रतिशत की गारंटी तथा जेल जाने के बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी को सम्मान पेंशन राशि 50- 50 हजार रु, झारखंड आंदोलनकारी कल्याण बोर्ड का गठन करने तथा समूह बीमा एवं चिकित्सा सुविधा का लाभ.
देने की मांग सरकार से की गई. साथ ही 3 जनवरी 2026 को रांची में आयोजित मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर आहुत मुख्यमंत्री आभार यात्रा में हजारों की संख्या में भाग लेने का निर्णय किया गया.
इस मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में सिल्ली – पंच परगना का संघर्ष और शहादत सबसे बड़ा योगदान रहा है. सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के प्रति सकारात्मक सोच रखे, परिणामl अच्छे होंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारी के आश्रितों के लिए 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण नौकरियों में एवं प्रमाण पत्र देकर कृतार्थ किया है,उसके प्रति 3 जनवरी 2026 को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर रांची में मुख्यमंत्री आभार यात्रा कर सम्मानित करेंगे.
केंद्रीय सचिव प्रो. रतनलाल महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ना ही होगा. हम लड़ेंगे और जीतेंगे.
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष श्रीमती रोजलीन तिर्की झारखंड आंदोलनकारी को अपने बाल बच्चे के अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार रहें.
जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार लकडा ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के मूल्य को स्थापित करना झारखंड आंदोलनकारी का दायित्व है सरकार आंदोलनकारियों की पहचान को मिटने न दे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया गंगा नारायण सिंह मुंडा एवं संचालन प्रमुख आंदोलनकारी लक्ष्मी नारायण महतो ने की. बैठक में दिनेश कुमार महतो सनत कुमार राय विष्णु गिरी विनोद महतो हालदार महतो श्रीमती तारा कुमारी श्रीधर महतो राजेंद्र पातर मुंडा, विजय कुमार गुप्ता, चिंता देवी मुबारक अंसारी काबिल अंसारी कार्तिक महतो फाल्गुनी यादव सोमारी देवी बुनू देवी अष्टमी देवी सहित बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित होकर अपने बाल बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया तथा झारखंड आंदोलनकारी मुरलीधर महतो एवं विवेक कुमार के सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु को लेकर 1 मिनट का शोक प्रस्ताव लाया गया. एवं मांग की कई की मुरलीधर महतो के परिवार एवं विवेक कुमार के परिवार को 10-10 लाख नगद एवं आश्रित को नौकरी देने की मांग की गई.