NEWS7AIR

झारखंड में सशक्त है महिला स्वयं सहायता समूह : दादेल

रांची: 12 माइल कालीमाटी स्थित सांगा विलेज में बुधवार से 16 दिवसीय महुआ फेस्टिवल शुरू हुई। आयोजन 25 दिसंबर तक होगी। उदघाटन झारखंड सरकार की गृह सचिव वंदना दादेल ने की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही रोजगार की संभावना का भी सृजन होगा। महिला स्वयं सहायता समूह अभियान में झारखंड काफी सशक्त है। इन समूहों से झारखंड में लाखों महिलाएं जुड़ी है। ये महिला पंचायत, गांव कस्बों की महिलाएं है। जब सरकार को विकासात्मक कार्य करनी होती है, तब इन समूहों का मदद लेती है। उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल को नागालैंड के हॉर्नबिल महोत्सव की परिकल्पना करते हुए शुरू की गई है। अभी यह महुआ महोत्सव छोटे रूप में शुरू की गई है, उम्मीद है कि भविष्य में यह महोत्सव और भी भव्य होगी।

विशिष्ट अतिथि झारखंड फाइनेंस सर्विस सारिका भगत ने कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन है। इस प्रयास से आदिवासियों को मंच मिला है। आदिवासियों की पहचान आदिवासी संस्कृति, कला, भाषा, नृत्य से है। आदिवासियों का चलना ही नृत्य है और बोलना गीत। हम आदिवासियों की संस्कृतिक सामूहिकता पर आधारित है और हमारी संस्कृति प्रकृति से जुड़ा हैं। इसी क्रम में कालीमाटी की मुखिया अनिमा कच्छप ने भी अपने विचार रखे। पूर्व में अतिथियों का स्वागत पाइका नृत्य से किया गया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गई। महोत्सव में आदिवासी परिधान, आदिवासी साहित्य, आदिवासी खानपान, महुआ से जुड़े खानपान उत्पाद, देशी व्यंजन, मडुआ के लड्डू सहित अन्य चीजों के 300 स्टॉल लगाए गए हैं। पूरे आयोजन स्थल को आदिवासी रहन सहन और आदिवासी परिवेश के रूप में सजाया गया हैं। कार्यक्रम में संचालन अमर बाबू ने की। मौके पर मंडी एड़पा के मनीष टोप्पो, ट्राइबकार्ट के मनीष आइंद, ग्राम प्रधान गांगु पाहन, बिरसा मुंडा, महादेव उरांव, रॉबिन आइंद, प्रकाश मुंडा, बाहा लिंडा सहित कई लोग मौजूद थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.