NEWS7AIR

वनवासी कल्याण आश्रम के स्वयं सहायता समूह के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग मारवाड़ी भवन में

Ranchi:अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के ग्राम विकास प्रकल्प के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय अध्ययन वर्ग का उद्घाटन हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में हुआ। इस अध्ययन वर्ग में असम, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के 55 कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं को यहां मोबाइल ऐप और उसके क्रियान्वयन के साथ एसएचजी विस्तार, कार्य की गुणवत्ता एवं कार्यकर्ता विकास, जनजातीय महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण इत्यादि विषयों पर अध्ययन प्रश्नावली के साथ चर्चा और जानकारी दी जाएगी।

उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रीय ग्राम विकास प्रमुख बिंदेश्वर साहू ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम अपने प्रकल्प स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को जोड़कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर है। उद्वेश्य है महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और व्यक्तिगत रूप से सशक्त बनाना, ताकि वे अपने जीवन के सभी पहलुओं पर नियंत्रण रख सकें और अपने निर्णय स्वयं ले सकें। इसका मतलब है महिलाओं को समान अवसर, अधिकार और संसाधन प्रदान करना ताकि वे अपनी पूरी क्षमता तक पहुँच सकें। 

वैभवश्री, सेवा भारती पुणे की श्रीमती अर्पणा जी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की अवधारणा भारतीय है, भारत में ही सर्वप्रथम एस एच जी की शुरुआत हुई। आज विदेशों में भी एस एच जी देखने को मिल जाएंगे। महिलाओं को घर की व्यवस्था संभालनी पड़ती है इसके लिए महिलाओं ने समूह बना कर जल संकट की कमी को दूर करने के लिए भूगर्भ जल श्रोत से प्रयास किया, जिसमें आर्थिक पहलू को भी स्वयं से देखा। धीरे धीरे यही समूह बचत करके स्वयं सहायता समूह के रूप में विकसित हुए। जिससे आज महिलाएं सशक्त होकर हर क्षेत्र में अपने परिवार, समाज और देश के विकास में योगदान दे रही हैं।

वर्ग में प्रशिक्षण देने के लिए वैभवश्री, सेवा भारती, पुणे की अर्पणा, वनवासी कल्याण आश्रम, उदयपुर की राष्ट्रीय सह ग्राम विकास प्रमुख राधिका लड्ढा, राष्ट्रीय ग्राम विकास प्रमुख श्री बिंदेश्वर साहू और क्षेत्रीय ग्राम विकास प्रमुख राघव राणा उपस्थित रहेंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.