Ranchi: पूर्व सैनिक एवं सैनिकों के बीच में मेल मिलाप का वार्तालाप का आयोजन दीपा टोली कैंट केरकेटा ऑडिटोरियम में किया गया जिसमें लगभग 300 पूर्व सैनिक उपस्थित हुए .
कैंप के जनरल आफिसर कमांडिंग ने इस सभा को संबोधित किया और पूर्व सैनिकों से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी लिया और बताया कि भविष्य में पूर्व सैनिकों से मेल मिलाप का कार्यक्रम इसी तरह से चलता रहेगा .
वेटरन आर्गेनाइजेशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद प्रवक्ता संजीत सिंह सदस्य राकेश अनिल निर्भय दिनेश विष्णु महतो अरविंद एवं संगठन के सभी सदस्य शामिल थे।