NEWS7AIR

स्काउट ओम प्रकाश मिश्र को श्रद्धांजलि

स्काउट झंडा को झुका दिया गया

Ranchi: द ऑल इंडिया बॉय स्काउट एसोसिएशन, झारखंड स्टेट ब्रांच के तत्वाधान में रांची के चटकपुर स्थित स्काउट बेस्ड रूट राइडर चिल्ड्रन स्कूल के प्रांगण में जनरल सेक्रेटरी ओम प्रकाश मिश्रा जी के निधन पर दिनांक 8.4.2025 को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में विद्यालय के स्काउट बच्चों के द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया और उनके बताएं मार्गों पर चलने का प्रतिज्ञा लिया। इस अवसर पर राज्य सचिव विक्रांत विश्वकर्मा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश शर्मा, लक्ष्मी कुमारी, किरण कुमारी, चांद कुमारी, सुप्रिया कुमारी, लक्ष्मी गुप्ता के अलावा अन्य शिक्षक गण एवं विद्यालय के विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

सचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने कहा कहा की हमारे आर्गेनाइजेशन के जनरल सेक्रेटरी रहे स्वर्गीय ओमप्रकाश मिश्रा ने झारखंड में स्काउट गतिविधियों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिए झारखंड में तीन-तीन ट्रेनियल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, स्व. ओम प्रकाश मिश्रा रांची से गहरे रूप से जुड़े हुए थे और उनके मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर कई स्काउट कैम्प्स का आयोजन किया गया। उनके नेतृत्व में झारखंड में स्काउटिंग गतिविधियाँ और कैंप्स ने नई ऊँचाइयाँ हासिल की। उन्होंने कई बार रांची में राष्ट्रीय स्तर के स्काउट कैम्प्स का आयोजन किया, जिससे स्काउटिंग में भाग लेने वाले बच्चों को न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त किया गया। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इन कैम्प्स ने कई स्काउट्स को प्रेरित किया

उनका जन्म 9 जून 1927 में हुआ था और 27 मार्च 2025 में हम सब को छोड़कर अलविदा होगए। विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था जिसमें स्काउट झंडा को झुका दिया गया और उनके चित्रों पर विद्यालय के स्काउट बच्चे ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया झारखंड स्काउट कमिश्नर श्री अरविंद कुमार लाल ने उनके निधन पर गहरी शोक प्रकट किए हैं उन्होंने कहा मिश्रा जी झारखंड के साथ हमेशा समन्वय बनाकर स्काउटिंग को आगे बढ़ने का कार्य किए थे। उनकी कमी को पूरा कभी नहीं किया जा सकता।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.