Ranchi: आज झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय और विवेकानन्द केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान से विश्व बंधुत्व दिवस मनाया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में साहित्यकार व कृषि नीति वैज्ञानिक डॉ शशांक कुलकर्णी उपस्थित थे। उन्होंने कहा आज के ही दिन १८९३ में शिकागो में ऐतिहासिक भाषण दिया था। जिसकी याद में पूरा देश विश्व बंधुत्व दिवस मनाता है। स्वामी विवेकानन्द का जीवन हमे विज्ञान और अध्यात्म को एक साथ जोड़ने का संदेश देता है। अध्यात्म को व्यवहारिक पटल पर लाने का महत्वपूर्ण कार्य स्वामीजी ने किया। जो अपने आप में ऐतिहासिक है। इसी कारण स्वामीजी देश के करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेकानंद केंद्र रांची नगर के प्रमुख विकास सिन्हा ने की। कार्यक्रम की प्रस्तावना झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ़ ट्राइबल स्टडीज के विभागाध्यक्ष प्रो रवींद्रनाथ शर्मा ने की। उन्होंने कहा की भविष्य में विवेकानंद केंद्र और विश्वविद्यालय साथ में मिलकर कार्य कर सकता है। केंद्र के दक्षिणी दिल्ली के युवा प्रमुख शिवा सिकरवार ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी, शोधार्थी और प्राध्यापक उपस्थित थे। कार्यक्रम में इग्नाइटेड यूथ फोरम के नाम से नवोन्मेषी युवा विकास मंच का शुभारंभ भी हुआ। शान्ति मंत्र से कार्यक्रम की समाप्ति हुई।