बोकारो: पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हथियारों का जखीरा बरामद किया है. बरामद हथियारों में एके 47, कार्बाइन और कई उम्दा किस्म में नाइन एमएम पिस्टल शामिल हैं. बोकारो में हुए शंकर रवानी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए अपराधियों की निशानदेही पर बोकारो के कोऑपरेटिव कॉलोनी सेक्टर 12 से सभी हथियार बरामद किए गए हैं.
कौन कौन से हथियार हुए बरामद
बरामद हथियारों में एक एके 47 राइफल, एके-47 राइफल के दो मैगजीन और 92 कारतूस, एक कार्बाइन, कार्बाइन की दो मैगजीन, एक रिवाल्वर, चार नाइन एमएम पिस्टल और 150 कारतूस बरामद किए गए हैं.