न्यायमूर्ति बीआर सारंगी झारखंड के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे; न्यायमूर्ति चंद्रशेखर राजस्थान स्थानांतरित
रांची: केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति बीआर सारंगी को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है।
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस चंद्रशेखर का तबादला राजस्थान उच्च न्यायालय में कर दिया गया है।
गौरतलब है कि केंद्र की यह अधिसूचना सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा न्यायमूर्ति सारंगी की पदोन्नति के प्रस्ताव के करीब 6 महीने बाद आई है। अब वे एक महीने से भी कम समय में 20 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वे वर्तमान में उड़ीसा उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और 28 दिसंबर 2023 से खाली पड़े मुख्य न्यायाधीश के पद को भरेंगे।