NEWS7AIR

श्री शिवनारायण मारवाड़ी कन्या मध्य पाठशाला में  शब्दकोश वितरण 

रांची: श्री शिवनारायण मारवाड़ी कन्या मध्य पाठशाला में वर्ग 4 से लेकर वर्ग 8 तक की उन छात्राओं को जिनके पास डिक्शनरी नहीं है, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी “गौ माता सेवा समिति “के द्वारा डिक्शनरी प्रदान की गई l

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई l कार्यक्रम का स्वागत संबोधन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष  कमल केडिया जी के द्वारा किया गया lगो  माता सेवा समिति के अध्यक्ष  प्रमोद बजाज और सचिव  मुकेश पोद्दार जी ने  डिक्शनरी की महता को बताते हुए छात्राओं को समझाया कि वे कठिन शब्दों को इसके माध्यम से जान सकती हैं और लघु डिक्शनरी स्वयं भी  बना सकती हैंl इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किए गए l


विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव  वेद प्रकाश बागला जी ने   विद्यालय की विशेषता एवं परिचय बताया l गौ माता सेवा समिति का आभार व्यक्त किया और डिक्शनरी की महत्ता को बताया।  मुख्य अतिथि को स्मारिका और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के प्रसिद्ध शिक्षाविद, शिक्षा मार्गदर्शक   प्रभाकर अग्रवाल जी उपसचिव  विजय सराय का जी   एवं अन्य गणमान्य  व्यक्ति मौजूद थेl इस आयोजन  का सफल संचालन  अनीता प्रेमलता बघेल और सुनीता ओझा ने कियाl प्रधानाध्यापिका ने अपनी रोचक भाषण में डिक्शनरी की आवश्यकता और महत्व पर विशेष बल दियाl शिक्षिका शुभम कुमारी ,मीरा कुमारी, सीमा सिंहा एवं कामिनी कुमारी इस अवसर पर उपस्थित थीl

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.