राँची: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन अल्युमिनी एसोसिएशन (इमका) झारखंड चैप्टर के सदस्यों ने 7 नवंबर को अनाथ बच्चों के साथ दीपावली मनाई। बच्चों के बीच पटाखा, चॉकलेट मिठाई, वस्त्र आदि का वितरण भी किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम बरियातू रोड स्थित करुणा अनाथालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आने वाले दिनों में भी एसोसिएशन जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए निरंतर तैयार रहेगा।
महासचिव डॉ राजेश कुमार ने बताया कि एसोसिएशन सीएसआर के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जरुरतमंदों की मदद करना ही हमारा मकसद है।
इस अवसर पर सदस्यों ने अपने हाथों से बच्चों को सारी सामग्री दी। बच्चे मिठाई, पटाखा और एन सामग्री पाकर बेहद खुश नजर आ रहे थे। इमका परिवार के सदस्यों ने बच्चों के साथ पटाखे भी जलाएं। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष किशोर कौशल, महासचिव डॉ राजेश कुमार, सचिव विशाल जैन, मनोज कुमार, मनीष गुप्ता, मनीष कुमार, आनंद दत्त, कुमार राजेश सहित परिवार के सदस्य मौजूद थे।