NEWS7AIR

केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (“केनरा रोबेको एएमसी”) निवेशकों को जागरूक करने के लिए ‘निवेश बस यात्रा’ लेकर पहुंची झारखंड

बोकारो: केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने झारखंड क्षेत्र में ‘निवेश बस यात्रा’ शुरू की है। यह कंपनी केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड की निवेश प्रबंधक है, जो भारत का दूसरा सबसे पुराना म्यूचुअल फंड है। इस पहल का मकसद निवेशकों को म्यूचुअल फंड निवेश के बारे में बताना और जागरूकता फैलाना है।

इस यात्रा के जरिये राज्‍य की राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने और म्यूचुअल फंड निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया जा रहा है। बस ने धनबाद से अपनी यात्रा शुरू की थी और अब यह बोकारो स्टील सिटी पहुँच चुकी है। इसके बाद यह रांची और जमशेदपुर जाएगी और इन सभी क्षेत्रों के समुदायों तक वित्तीय शिक्षा का संदेश पहुँचाएगी।

केनरा रोबेको एएमसी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रजनीश नरूला ने कहा, “आज के बदलते वित्तीय माहौल में जानकारी उतनी ही ताकतवर है, जितनी समझ। जो निवेशक जानकार होता है, वह न सिर्फ अपने लिए बेहतर फैसले लेता है, बल्कि एक मजबूत वित्तीय इकोसिस्टम बनाने में भी योगदान देता है। निवेश की जानकारी आसान हो, सबकी पहुंच में हो और उस पर अमल भी हो सके, यही हमारा संकल्प है।” उन्होंने आगे कहा, “निवेश बस यात्रा का मकसद वित्तीय शिक्षा को सीधे लोगों तक पहुंचाना है। यह यात्रा अब तक 20 राज्यों में जा चुकी है। इनमें केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, असम, महाराष्ट्र, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, गुजरात, छत्तीसगढ़, और बिहार शामिल हैं। अब हम इसे झारखंड लेकर आए हैं, ताकि कई शहरों के लोगों से जुड़ सकें, निवेश की बातें आसान भाषा में समझा सकें, आम गलतफहमियां दूर कर सकें और लंबी अवधि की वित्तीय योजना को बढ़ावा दे सकें।”

निवेश बस यात्रा राज्य के प्रमुख शहरों में जाकर स्थानीय समुदायों से जुड़ेगी और म्यूचुअल फंड निवेश से जुड़ी जानकारी आसान भाषा में समझाएगी। बातचीत के सत्रों और डिजिटल सामग्री के जरिए यह पहल निवासियों को निवेश की अवधारणाएं समझने और सोच-समझकर वित्तीय फैसले लेने में मदद करेगी।

केनरा रोबेको एएमसी के चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री गौरव गोयल ने कहा, “हम वित्तीय जानकारी को व्यावहारिक और सहज बनाकर निवेशकों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह निवेश बस यात्रा जमीनी स्तर पर काम करने की हमारी उसी प्रतिबद्धता का विस्तार है। हम लोगों से सीधे मिलते हैं और निवेशकों तक उनके अपने माहौल में पहुंचते हैं।” उन्होंने कहा, “सीधे जुड़कर हम व्यावहारिक मार्गदर्शन देना, आम गलत धारणाओं को दूर करना और निवेशकों में लंबी अवधि की निवेश सोच बढ़ाना चाहते हैं।”

यह पहल दिखाती है कि केनरा रोबेको एएमसी वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। जिन इलाकों में वित्तीय सेवाएं अब तक कम रही हैं, वहां के निवेशकों को म्यूचुअल फंड निवेश की बेहतर समझ देना इसी का हिस्सा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.