NEWS7AIR

बिरनी जर्जर मकान के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर है दलित परिवार

कभी हो सकती है बड़ी हादसा ,प्रशासन और जनप्रतिनिधि साधे है चुप्पी

बिरनी : बिरनी प्रखण्ड के बाराडीह पंचायत के बेलाटांड़ के तुरियाटोला में एक दलित परिवार मिट्टी व खपड़ैल से बना जर्जर मकान में दयनीय स्थिति में रहने को मजबूर है । कच्चा (मिट्टी का) मकान पूरी तरह से जर्जर हो चुका है साथ ही मकान की दीवारें जगह-जगह से फट गई हैं और खपरैल से बना छत का लकड़ी कमजोर होकर ढहने के कगार पर है ।

बावजूद चेतलाल तुरी व उसके माता पिता और उसके 6 से 7 छोटे बच्चों समेत पूरा परिवार एक साथ असुरक्षित में रह रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि भारी बारिश या किसी भी वक्त यह कच्चा मकान गिर सकता है । जिससे बडी घटना घटने से इनकार नहीं किया जा सकता है । स्थानीय पंचायत निवासी पिंटू यादव ने बताया कि चेतलाल तुरी काफी गरीब परिवार है साथ ही उसका एक पुत्र निमोनिया बीमारी से ग्रसित है ।

इतना ही नही पुत्र को प्रत्येक माह खून चढ़ाना पड़ता है । जिसके कारण उक्त परिवार आर्थिक रुप से काफी कमजोर हो गया है साथ ही पुत्र का बेहतर तरीके से इलाज कराने में भी असमर्थ है । कहा मिट्टी की दीवाल में कई जगह बड़ी बड़ी दरार बन गयी है घर के ऊपर लदा खपडैल लकड़ी काफी कमजोर हो कर झुक चुकी है जिससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है । कहा कि अब तक इस दलित परिवार का न तो मुखिया ने सुध लिया है और न ही किसी भी जनप्रतिनिधि ने । जिसके कारण उक्त परिवार को अब तक सरकारी आवास योजना जैसे अबुआ आवास या प्रधानमंत्री आवास का लाभ नही मिल पाया है और न ही चेतलाल तुरी के पुत्र चिकित्सिय सहायता का लाभ मिल पा रहा है ।

पिंटू यादव ने ​पीड़ित परिवार को गिरिडीह जिला के अधिकारी, स्थानीय विधायक और बिरनी प्रखंड विकास पदाधिकारी को तत्काल संज्ञान में लेते हुए परिवार को सुरक्षित रहने की मुक्कमल ब्यवस्था करने के साथ साथ पक्का आवास और मासूम बच्चे के मुफ्त इलाज की व्यवस्था कराने की अपील की है।

क्या कहते है मुखिया

बाराडीह पंचायत के मुखिया सहदेव यादव ने कहा कि चेतलाल तुरी का अबुआ आवास में स्वीकृति मिल गयी है पहली बार उसका बैंक में आधार लिंक नही रहने के कारण भुगतान नहीं हो पाया और अब सरकार के द्वारा दूसरा बार पैसा नहीं भेजा गया है । भुगतान नही मिलने के कारण आवास बनाने का काम शुरू नही हो सका है । वही उसके पुत्र के निमोनिया पीड़ित को लेकर कहा कि चेतलाल तुरी की पत्नी मेरे ही गांव पिपराडीह की रहने वाली है उसका पुत्र के बीमार होने की बात आज तक नही बतायी है अगर ऐसा है तो उसे लाभ दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे ।

क्या कहते है बीडीओ

बीडीओ फणीश्वर रजवार ने कहा कि सम्बंधित मुखिया से जानकारी लेकर आवास व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.