NEWS7AIR

बिरसा भगवान् की पुण्यतिथि पर भज गोविंदम परिवार ने भजन संध्या का आयोजन किया

रांची: भगवान् बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को भज गोविंदम परिवार द्वारा बद्री प्रसाद हेम प्रभा अग्रवाल के गौतम बुद्ध मार्ग, बरियातू स्थित आवास पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।

रांची की उभरती गायिका श्रुति देशमुख एवं टीम द्वारा भगवान् शिव, राम, कृष्ण, हनुमान, गणेश एवं मां दुर्गा को समर्पित कई भजन प्रस्तुत किये गये। तबला पर उदय देशमुख ने साथ दिया जबकि गायन में कविता देशमुख एवं प्रीति देशमुख सहयोगी रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान् बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पार्पण किया गया तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया गया।

भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके उपरांत मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम नाम के साबुन से जो मन का मैल धुलाएगा, अमृत है हरिनाम जगत में, हरिनाम नहीं तो जीना क्या, कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा काम, वीर हनुमाना अति बलवाना, जगदम्बा घर में दियरा बार अइनी हे जैसे कई भजनों की प्रस्तुति हुई, जिससे भक्त गण मंत्रमुग्ध हो गये।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ।

इस अवसर पर मेकॉन के निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल, बद्री प्रसाद, पंकज अग्रवाल, हेम प्रभा अग्रवाल, उषा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, प्रदीप कुमार खत्री, चन्दा धवन, संगीता विजया, डॉ विनोद गुप्ता, सीता देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
भजन संध्या के पश्चात सबको भोजन प्रसादी की सेवा प्रदान की गयी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.