NEWS7AIR

दिशा की बैठक: जनहित के कार्यों में लापरवाही पर भड़के सांसद

अवैध खनन और राशन धांधली पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

जौनपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ जनसमस्याओं पर कड़ा रुख अपनाया गया। बैठक में मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज और राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

राशन और शिक्षा व्यवस्था पर जोरअध्यक्षता कर रहे सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपात्रों को बाहर करें लेकिन किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से न काटा जाए। साथ ही, राशन कार्ड धारकों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को गति देने और कस्तूरबा विद्यालयों को इससे जोड़ने पर बल दिया गया। मिड-डे मील में बच्चों को प्रोटीन युक्त भोजन देने और स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को तत्काल हटाने को कहा गया।अवैध खनन और सड़कों की सुरक्षा पर सख्तीबैठक में पिलकिछा घाट पर अवैध खनन की शिकायतों का मुद्दा छाया रहा, जिस पर सांसद ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

अवैध पेड़ कटान रोकने के लिए भी वन विभाग को सक्रिय होने को कहा गया। राष्ट्रीय राजमार्गों पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गलत साइनेज हटाने और अवैध कटों को बंद करने के कड़े निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य और कृषि सेवाओं में सुधार की मांगप्रतिनिधियों ने सीएचसी बदलापुर सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने साफ-सफाई और बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

किसानों को समय पर बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने तथा सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता की जांच के भी निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

— विक्रम सिंह

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.