NEWS7AIR

रांची के समाजसेवी सर्वेश सिंह ने सांसद संबित पात्रा से की मुलाकात, मंदिर की अव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

पुरी/रांची: रांची के प्रतिष्ठित समाजसेवी, व्यवसायी और प्रखर आरटीआई (RTI) एक्टिविस्ट श्री सर्वेश कुमार सिंह ने जगन्नाथ पुरी धाम में पुरी के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा से शिष्टाचार भेंट की। होली के पावन अवसर पर आयोजित इस मुलाकात के दौरान श्री सिंह ने सांसद को पर्व की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

श्री सिंह ने पुरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को होने वाली कुछ असुविधाओं और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं की ओर सांसद का ध्यान आकर्षित किया।
जनता के मुद्दे: मुलाकात के दौरान सामाजिक हितों और आम जनता से जुड़ी कुछ प्रमुख समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा गया।

सांसद डॉ. संबित पात्रा ने श्री सिंह द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि अवगत कराई गई समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने मंदिर प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन दिया। BJP सांसद संबित पात्रा ने होली 2026 पर जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए.

चर्चा के उपरांत, श्री सर्वेश सिंह ने सांसद द्वारा पुरी क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से डॉ. पात्रा के दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की मंगलकामना की।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि डॉ. संबित पात्रा जैसे कर्मठ जनप्रतिनिधि के नेतृत्व में पुरी का सर्वांगीण विकास हो रहा है और जनता की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता सराहनीय है। सांसद संबित पात्रा ने पुरी में आधुनिक जलयानों का उद्घाटन किया

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.