NEWS7AIR

विधान सभा अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पहुंची  चुनाव आयोग

रांची: भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे चुनाव आयोग पहुँच कर विधान सभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की विधान  सभा अध्यक्ष जिस प्रकार अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं वह गलत है और भाषण मे अध्यक्ष ने कहा है की “जेल का फाटक टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा, जेल का फाटक तब टूटेगा जब नलिन सोरेन जीतेगा”
यह नारा नहीं है बल्कि न्यायपालिका पर हमला है।

हेमंत सोरेन न्यायपालिका के आदेश पर जेल मे हैं और जेल का फाटक तोड़ने का आह्वान विधान सभा अध्यक्ष कर रहे हैं जो खुद संवैधानिक पद पर हैं और उनका कोर्ट भी लगता है।

विधानसभा अध्यक्ष युवाओं को उकसाने का काम कर रहे हैं की जेल का ताला तोड़ने के लिए, जब जनप्रतिनिधि ऐसा आह्वान करता है तो वह युवाओं के लिए जनता के लिए  उकसाने का काम होता है।

विधान सभा अध्यक्ष किसी पार्टी के सदस्य नहीं होते फिर भी विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो प्रचार कर रहे हैं।
पूर्व में इसके खिलाफ भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई थी पर आज तक कोई करवाई नहीं हुई।

प्रतिनिधिमंडल में शिव कुमार शर्मा, मनोज दुबे शामिल थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.