NEWS7AIR

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को आएंगी जमशेदपुर, करेंगी श्री जगन्नाथ मंदिर और आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र का शिलान्यास

जमशेदपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर पहुंचेंगी। अपने दौरे के दौरान वह श्री जगन्नाथ मंदिर और श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक शिक्षा केंद्र का शिलान्यास करेंगी। यह जानकारी श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरेटिबल सेंटर ट्रस्ट के ट्रस्टी एस. के. बेहरा ने दी है।

जानकारी के अनुसार, श्री जगन्नाथ मंदिर और आध्यात्मिक केंद्र का निर्माण मरीन ड्राइव के पास किया जाएगा। ट्रस्टी एस. के. बेहरा ने बताया कि यह परियोजना सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं होगी, बल्कि नई पीढ़ी और विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए एक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत पहले आध्यात्मिक केंद्र का निर्माण होगा और इसके बाद लगभग 2.5 एकड़ क्षेत्र में पत्थर से मंदिर का निर्माण किया जाएगा। मंदिर की वास्तुकला और शिल्पकला अद्भुत होगी, जो झारखंड में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देगी।

एस. के. बेहरा ने बताया कि जब द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थीं, उसी दौरान इस भूमि का आवंटन हुआ था। अनुमान है कि मंदिर निर्माण में करीब चार वर्ष का समय लगेगा।

भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह के दौरान राष्ट्रपति सभा को संबोधित भी करेंगी। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि भारत की राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू की यह दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले वह करनडीह में संथाली ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुई थीं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.