NEWS7AIR

गुरुद्वारे से अरदास और सरना स्थल से हुंकार; रांची की सियासत में ‘बेंच’ छाप के साथ उतरीं रामा खलखो

Ranchi: राँची नगर निगम चुनाव 2026 के प्रचार अभियान के प्रथम दिन, मेयर प्रत्याशी रमा खलखो ने धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों पर जाकर अपनी चुनावी मुहिम की शुरुआत की। इस दिन की शुरुआत उन्होंने रांची के प्रमुख गुरुद्वारे में माथा टेककर की, जहां उन्होंने सिख समुदाय के सदस्यों से आशीर्वाद लिया और शहर की समृद्धि, एकता तथा विकास के लिए प्रार्थना की। गुरुद्वारे में उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, और रमा खलखो ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत में रांची को एक समावेशी और प्रगतिशील शहर बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों की भागीदारी से ही रांची का सच्चा विकास संभव है।

इसके बाद, रमा खलखो जोगो पहाड़ सरना समिति की प्रार्थना सभा द्वारा आयोजित 18वीं वार्षिक उत्सव में शामिल हुईं। जोगो पहाड़, रांची के बाहरी इलाके में स्थित एक महत्वपूर्ण सरना स्थल है, जहां आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं जीवंत रूप से मनाई जाती हैं। इस उत्सव में सरना समिति के सदस्यों, आदिवासी नेताओं और स्थानीय निवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति थी। रमा खलखो ने उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लिया, जहां उन्होंने आदिवासी संस्कृति की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समस्याओं जैसे जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर जोर दिया। उन्होंने अपने भाषण में कहा, “रांची का विकास तब तक अधूरा है, जब तक सभी जन समुदाय की आवाज को मुख्यधारा में शामिल नहीं किया जाता। मैं सरना परंपराओं का सम्मान करती हूं और चुनाव जीतने पर इन स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

इस प्रचार की शुरुआत से रमा खलखो ने स्पष्ट संदेश दिया कि उनका अभियान समावेशी होगा, जिसमें सभी समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। दिन भर में उन्होंने विभिन्न समुदायों के नेताओं से मुलाकात की और रांची की प्रमुख समस्याओं जैसे स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण और गरीबों के लिए आवास पर चर्चा की। उनके समर्थकों का मानना है कि यह शुरुआत चुनावी रणनीति का हिस्सा है, जो धार्मिक सद्भाव और सांस्कृतिक सम्मान पर आधारित है।

रमा खलखो के चुनाव प्रचार के पहले दिन की गतिविधियां शहर में चर्चा का विषय बनीं हुई है और सोशल मीडिया पर रांची के देवतुल्य जनताओं ने उनके तस्वीरों को साझा कर रहे है ! रमा खलखो ने रांची के तमाम जनता जनार्दन से अपील की 23 फरवरी को क्रम संख्या 5 चुनाव चिन्ह बेन छाप पर बटन दबाकरअपनी बेटी को जीताए यह जीत रांची की जनता की जीत होगी और यह चुनावी अभियान विकास, जवाबदेही और बदलाव पर केंद्रित होगा!

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.