NEWS7AIR

टाटा से एग्रीमेंट के लिए मुख्यमंत्री जी को जाना पड़ा स्विट्जरलैंड – प्रतुल शाह देव

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कि स्विट्जरलैंड की पर्यटन यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस बार मुख्यमंत्री जी ने हद कर दी। जमशेदपुर में टाटा की इकाई रांची से 135 किलोमीटर दूर है। लेकिन मुख्यमंत्री जी को टाटा समूह के साथ एग्रीमेंट करने के लिए 7000 किलोमीटर दूर स्विट्जरलैंड जाना पड़ा।प्रतुल ने कहा कि वास्तविकता में यह मुख्यमंत्री जी की पर्यटन यात्रा है और उसको किसी तरीके से विनिवेश यात्रा का नाम दिया जा रहा हैं। प्रतुल ने कहा कि यह भी सुनने में आ रहा है कि इन्फोसिस के साथ भी मुख्यमंत्री कोई समझौता करने वाले हैं। इंफोसिस का मुख्यालय भी पुणे में है जो हवाई मार्ग से रांची से सिर्फ डेढ़ घंटे की दूरी पर है मुख्यमंत्री को इन कंपनियों से अगर एग्रीमेंट करना था तो वह उन्हें निमंत्रण देते।ये कंपनी खुद रांची जाकर एग्रीमेंट करते।स्विट्जरलैंड जाने की क्या आवश्यकता थी।

प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के सरकार चलते-चलते कांग्रेसी रंग भी धीरे-धीरे मुख्यमंत्री जी पर चढ़ने लगा है।प्रतुल ने कहा कि एक समय बड़ा मशहूर किस्सा हुआ करता था कि नेहरू जी के कपड़े धुलने भी पेरिस जाया करते थे विशेष विमान से। अब मुख्यमंत्री जी भी बगल में स्थित टाटा से एग्रीमेंट करने स्विट्जरलैंड जाने लगे हैं। प्रतुल ने कहा कि इस प्रदेश में हजारों मध्य और लघु इकाई रुग्ण अवस्था में है ।उन पर इस सरकार ने कभी फोकस नहीं दिया। लेकिन विदेश से निवेश लाने जरूर चले गए।प्रतुल ने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री जी वोल्वो के भी प्लांट लगाने की बात झारखंड में कर रहे थे। प्लांट लगाना तो दूर ,9 महीने बाद वोल्वो का एक अधिकारी भी झारखंड अभी तक झांकने नहीं आया है।प्रतुल ने कहा कि इस बार भी आश्चर्यजनक रूप से उद्योग मंत्री औद्योगिक निवेश लाने वाले सरकारी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.