पूरा झारखंड ठंड की आगोश में है. सात जिलों का न्यूनतम तापमान का पारा सात डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. इन जिलों में डालटनगंज, बोकारो, चाईबासा, खूंटी, लोहरदगा, सरायकेला और हजारीबाग शामिल हैं.
सबसे कम न्यूनतम तापमान हजारीबाग में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, सबसे अधिकतम तापमान चाईबासा में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.