NEWS7AIR

झारखंड में चार संसदीय क्षेत्रों में कुल 82,16,506 मतदाता में कल करेंगे 93 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला  

 

रांची: झारखंड में चार संसदीय क्षेत्रों में कुल 82,16,506 मतदाता में कल करेंगे 93 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला।
चार संसदीय क्षेत्रों में शामिल है गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर।  कुल मतदाताओं में 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं। कुल बूथों की संख्या 8963 है। इनमें से 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में हैं।

गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 18,64,660 मतदाता हैं। जिनमें 9,60,489 पुरुष और 9,04,163 महिला मतदाता हैं। गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2160 बूथ हैं। इनमें 408 शहरी क्षेत्र में और 1762 ग्रामीण इलाके में हैं।  गिरिडीह में मुख्य उम्मीदवार है आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के मथुरा प्रसाद महतो।  खतियानी पार्टी के जयराम महतो की भी चर्चा है।

धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 22,85,237 मतदाता हैं। जिनमें 11,96,501 पुरुष और 10,88,656 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2539 बूथ हैं। इनमें 1316 शहरी क्षेत्र में और 1223 ग्रामीण इलाके में हैं। यहाँ मुख्य उम्मीदवार है भाजपा के ढुल्लू महतो और कांग्रेस के अनुपमा सिंह के बीच है।

रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21,97,331 मतदाता हैं। जिनमें 11,12,524 पुरुष और 10,84,738 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2377 बूथ हैं। इनमें 949 शहरी क्षेत्र में और 1428 ग्रामीण इलाके में हैं। यहाँ मुकाबला भाजपा के संजय सेठ और कांग्रेस के यशश्विनी सहाय के बीच है।

जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 18,69,278 मतदाता हैं।  जिनमें 9,37,412 पुरुष और 9,31,733 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1887 बूथ हैं। इनमें 688 शहरी क्षेत्र में और 1199 ग्रामीण इलाके में हैं। यहाँ मुकाबला भाजपा के विद्युत वरन महतो और झारखंड मुक्ति मोर्चा के समीर मोहंती के बीच है।

मतदान सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिस बूथ पर शाम पांच बजे तक मतदाता कतार में होंगे, उनके मतदान तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.