Ranchi: आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को रांची के हरमू स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय (कैंप) मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय जी के समक्ष लातेहार जिला के आम आदमी पार्टी और भाजपा के सैकड़ों सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय जी ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी मे स्वागत किया। साथ ही संगठन के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया| पार्टी को मजबूत करने एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन को दिलाने का संकल्प दिलाया।
झामुमो लातेहार जिलाध्यक्ष श्री मोतीलाल नाथ सहदेव जी के नेतृत्व और जिला सचिव बुदेश्वर उराँव के उपस्थिति में सदस्यता लेनेवालों मे मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री सौरव श्रीवास्तव, अश्विनी मिश्रा, रोहित अग्रवाल उर्फ जोनी, करण कुमार, दुर्गा कुमारी, बुधन गंझू, कमलेश उरांव, लीलामणि देवी, अनुरोध कुजूर, अशोक भुइंया, बल्कु मुंडा, नीलम देवी, रिंकी देवी, सुशीला देवी, सुजीत सिंह, डॉ शम्स रजा, डॉ संशोष राणा, मनीष गुप्ता, चांद खान, मुबारक अंसारी, प्रशांत सिंह, सौरव साहू, रोशन गुप्ता, देव ओझा, प्रमोद गिरि, रोशन कुमार, अभिषेक सिंह, कृपाचार्य सिंह, अनीता देवी, लीलामणि देवी, संगीता देवी, मनोहर भगत, सुशीला टोपनो, बुधन गंझू, आश्रम यादव, दुर्गा सिंह, नागेशर गंझू सहित सैकड़ो लोग रहे।