भारतीय लोकतंत्र में अविस्मरणीय रहेंगे शिवराज पाटिल
लोकसभा अध्यक्ष के साथ रक्षा राज्य मंत्री ने दी लातुर में श्रद्धांजलि
नई दिल्ली: लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष, भारत सरकार में पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ राजनेता आदरणीय शिवराज पाटिल जी के निधन पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ लातूर (महाराष्ट्र) पहुंचे। यहां उनके अंतिम दर्शन कर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।
उन्होंने कहा कि लातूर (महाराष्ट्र) में उनके निधन पर हर कोई शोकाकुल है। लोकतांत्रिक परम्पराओं के पालन, जनसेवा के प्रति समर्पण और राजनैतिक योगदानों को लेकर शिवराज जी का व्यक्तित्व और कृतित्व लंबे समय तक याद किया जाएगा। ऐसी महान विभूति को अपना कोटि-कोटि प्रणाम अर्पित करता हूं।
श्री सेठ ने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनसेवा के क्षेत्र में शिवराज पाटिल जी ने एक लंबी लकीर खींची है। उनका संपूर्ण जीवन भारतीय लोकतंत्र के लिए, भारतीय लोकतंत्र के लिए काम करने वालों के लिए और जन सेवा को समर्पित लोगों के लिए सदैव ही प्रेरणादाई रहेगा।