NEWS7AIR

सभी को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार : राजेश कुमार सिन्हा

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बरियातू में डालसा ने मनाया मानवाधिकार दिवस

रांची : माननीय झालसा के निर्देश में माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आज दिनांक 10.12.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी, श्री राजेश कुमार सिन्हा, एलएडीसी सहायक, पंकज कुमार शर्मा, पीएलवी प्रहलाद उपाध्याय, उमाकांत सिंह, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर राजेश कुमार सिन्हा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव होने के नाते सभी को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। इसी अनुरूप आम और खास सभी को वैधानिक सुविधा प्राप्त करने का भी अधिकार है। उन्होंने बच्चांं के अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी। मानव के हक की आवाज को बुलंद करने के लिए प्रत्येक साल 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव दिवस मनाया जाता है। श्री सिन्हा ने टॉल फ्री नम्बर – 15100 के बारे में जानकारी दी।


पंकज शर्मा ने कहा कि डालसा का हमेसा से यह प्रयास रहा है कि जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाय तथा उनके अधिकारों के बारे में बताकर उन्हें लाभकारी योजनओं से भी जोड़ा जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के बारे में विस्तृत जानकारी छात्र-छात्रओं दी एवं निःशुल्क सहायता किन-किन व्यक्तियों को दिया जा सकता है, इसके बारे में भी बताया गया तथा आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दिये। श्री शर्मा ने यह भी कहा कि वादकारी उक्त तिथि को न्यायालय परिसर में आकर अपने वादों का निःशुल्क निस्तारण करा सकते है, इससे समय-व-धन की बचत होती है।
मानवाधिकार का हनन रोकने के लिए सरकार के साथ देश में कई एनजीओ और सामाजिक संगठन कार्यरत है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.