श्री विश्वकर्मा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित विद्यालय रूट राइडर चिल्ड्रन स्कूल, छाता टुंगरी, चटकपुर में स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा जी के तस्वीर पर विद्यालय के स्काउट बच्चों एवं शिक्षक गणों ने पुष्प अर्पित कर याद किया। शिक्षकों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को कई जानकारियां दिए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कोऑर्डिनेटर उदय कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधक विक्रांत विश्वकर्मा, उप प्राचार्य पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, चांद कुमारी, मुस्कान कुमारी, सहित बच्चे एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।