NEWS7AIR

झारखंड राज्य में पूर्व सैनिकों के लिए सभी ग्रेड के नौकरी में 10% आरक्षण की मांग उठी

Ranchi: वेटरन आर्गेनाइजेशन ऑफ़ झारखंड के सदस्य रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात करके सैनिकों से संबंधित समस्याओं को उनके समक्ष रखा जो विचार विमर्श हुई वह इस प्रकार है :-

1. झारखंड राज्य में पूर्व सैनिकों के लिए सभी ग्रेड के नौकरी में 10% का आरक्षण का मांग
2. पूर्व सैनिक वीर नारी एवं शहीद परिवार के लिए झारखंड में पुनर्वास योजना
3. देश की सेवा करते हुए यदि कोई जवान शहीद हो जाता है तो उसके परिवार को 50 लाख राशि राज्य सरकार के तरफ से देने की सिफारिश ( अभी सिर्फ 10 लाख रुपया राज्य सरकार के द्वारा दिया जाता है)
4. पूर्व सैनिक जो मनो चिकित्सा केंद्र काके में कार्यरत हैं उन्हें वहां नौकरी से ना नीकाला जाए
5. संगठन का प्रतिनिधि दल झारखंड में हो रही समस्याओं को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए निवेदन
6. झारखंड राज्य के शहीदों के गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए आग्रह
7. वर्ष 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का झारखंड में आगमन जिसके लिए हमारे संगठन को पूर्व सूचना
8. एक ही छत के नीचे पूर्व सैनिक वीर नारी शहिद परिवार एवं उनके आश्रितों को दी जाने वाली सुविधा के लिए इंटीग्रेटेड जवान भवन का निर्माण करने के संबंध में
9. झारखंड राज्य में जितने भी पूर्व सैनिक संगठन है सभी के साथ मिलकर एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष वृहद रूप से आंदोलन करने का आह्वान
10. शहीद परिवार के आश्रितों को जिन्हें राज्य सरकार के द्वारा अब तक नौकरी नहीं दिया गया है उन्हें जल्द से जल्द नौकरी दिया जाना चाहिए

वेटरन आर्गेनाइजेशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद एवं संगठन के सदस्य ज्ञानचंद , लकड़ा गुयाना , हिरेन, रवि , सुखराम ,सुनील, डीएन महतो विजय ,जोसेफ, खालको ,राजेश ऋषभ एवं कालेश्वर उपस्थित थे

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.