Ranchi: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रांची जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आज दीपोत्सव के अवसर पर श्रमिक समाज के बीच दीप एवं मिठाइयां का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था उस श्रम शक्ति का सम्मान जो अपने घर की परवाह किया बिना दूसरों के घरों में पर्व त्योहार के मौके पर अपना समय देते हैं और वहां ख़ुशी का वातावरण तैयार करते हैं।
अखिल भारतीय कायस्थ रांची जिला के मंत्री किशोर कुमार सिन्हा ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि ‘वंचित और श्रमिक समाज दीपावली होने के बावजूद आज हम सभी के घरों में अपनी श्रम सेवा से हम लोगों की जिंदगी में खुशियां लाने के लिए अपनी खुशियों को कुर्बान कर अपनी सेवा दे रहे हैं। ऐसे श्रमिक समाज को नमन है जो अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन खुशियां त्याग कर, खुशियों मनाने के बजाय अपने रोजगार के तलाश में निकले।’
कार्यक्रम मे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रांची के सदस्य रश्मि सिन्हा, कुसुम वर्मा , अनिका सिन्हा आदि ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।