NEWS7AIR

भाजपा द्वारा मनाई गई पूर्व राज्यपाल कैलाश पति मिश्र की जयंती

Ranchi: पार्टी के वरिष्ठ नेता,कुशल संगठन कर्ता एवं पूर्व राज्यपाल कैलाश पति मिश्र की जयंती आज प्रदेश भाजपा द्वारा मनाई गई।

प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,कार्यकारी अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के नेताओं ने बिरसा चौक के समीप स्थित स्व कैलाश पति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया,उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्व कैलाश पति मिश्र जी विशाल व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी थे।

कहा कि जनसंघ काल से ही झारखंड के सघन जंगल क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाया।

भाजपा का झारखंड में मजबूत जनाधार खड़ा करने,कार्यकर्ताओं को गढ़ने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

कहा कि उन्होंने संगठन कर्ता,राजनेता,मंत्री और राज्यपाल जैसे संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन भी कुशलता और ईमानदारी से किया।

कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने स्व कैलाश जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि कैलाश जी का व्यक्तित्व और कृतित्व झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं केलिए एक पाथेय है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण हजारों कार्यकर्ताओं केलिए अनुकरणीय है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व कैलाश जी एक कुशल संगठन कर्ता रहे। उन्होंने अभाव में भी पार्टी के कार्यों को ,विचारों को धरातल पर उतारा। वे सच्चे कर्मयोगी थे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह गुड्डू, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू,महामंत्री बलराम सिंह,जितेंद्र वर्मा,सहित बड़ी संख्या में रांची महानगर के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.