NEWS7AIR

भारत के युवा ही देश की ताकत है – संजय सेठ

रांची: सेवा भारती, झारखंड के सेवा जागरण की बहुप्रतीक्षित पत्रिका सेवा सुरभि के 26वां विशेषांक “वैश्विक  चेतना एवं युवा शक्ति  ” का लोकार्पण केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची के शौर्य सभागार ,जैप ,डोरंडा ,रांची में किया। 

लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारतीय युवा दुनिया की युवा शक्ति बन गई है ।आज भारत की बेटियां अपने आत्मविश्वास और रचनात्मकता के बल पर देश का नाम रोशन कर रही है। कई बेटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहरा रही है। दुनिया के बड़े-बड़े कंपनियों में भारतीय युवा विशेष पदाधिकारी के रूप में कार्यरत है। देश की 60% आबादी युवा है,वही हमारी ताकत है। युवा भारत के अर्थ व्यवस्था के साथ – साथ विश्व गुरु बनने में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहे हैं तो भारत की बेटी भी किसी से कम नहीं है ,अब वह समय नजदीक है जब तीनों सेनाओं की प्रमुख भारत की बेटी होगी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हटिया विधानसभा के विधायक एवं भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि दूसरों के लिए जीना ही जीवन है । कार्यक्रम में अपना आशीर्वचन  देते हुए सेवा भारती के संरक्षक के डॉ एच पी नारायण ने कहा कि अपने दीर्घायु का एक ही मंत्र एक दूसरे का सहयोग करना है। अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए हमें सदैव दूसरों की सहायता करनी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं पूर्व अपर मुख्य सचिव एन एन पाण्डेय ने कहा की सेवा भारती का कार्य सराहनीय है । भारत के इतिहास में आज का वर्तमान काल स्वर्णिम काल है। सेवा , त्याग और एक दूसरे की मदद करने की भावना का विस्तार हो रहा है। आज आम जनमानस में सेवा की चेतना जागृत हो रही है। इस कार्य में सेवा भारती की अहम भूमिका निभा रही है। 
 
प्रांतीय सचिव ऋषि पाण्डेय ने सेवा भारती का कार्य वृत्त रखते हुए कहा कि सेवा भारती संस्था अपने विभिन्न सेवा कार्यों के द्वारा सेवा बस्ती व सुदूर ग्रामों  में सामाजिक जनजाति ला रही है। वर्तमान में सेवा भारती के 1741 कार्य चल रहे हैं। आगामी संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इसे ढाई हजार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य को सफल बनाने के लिए समाज की सामूहिक सहयोग की आवश्यकता है।

मौके पर पत्रिका का परिचय सेवा सुरभि के सलाहकार संपादक व वरीय पत्रकार चंदन मिश्र ने कहा कि सेवा सुरभि का यह 26वां विशेषांक ” वैश्विक चेतना एवं युवा शक्ति” राष्ट्र के युवाओं के लिए समर्पित पत्रिका है। युवाओं की चेतना और मार्गदर्शन के लिए इस पत्रिका की महत्वपूर्ण भूमिका है। सेवा सुरभि पत्रिका के 26 वर्षों की यात्रा वृतांत बताते हुए कहा कि सेवा सुरभि पत्रिका विशेषांक में विद्वतजनों के आलेख,कहानी रहते हैं। 

यह पत्रिका पाठकों के लिए संग्रहणीय के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए शोध का भी विषय रहता है। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंचीय परिचय- स्वागत सेवा भारती के न्यासी चंद्रकांत रायपत ने किया। 

मौके पर कलाकार शिखा कुमारी ,प्रवीण दीक्षित, तान्या मिश्रा, मालविका मुखर्जी के छात्राओं के नृत्य-संगीत की प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पत्रिका संपादक डॉ सुष्मिता पाण्डेय एवं कलाकारों को सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा ने किया जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ राजश्री जयंती ने किया। 

लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद,सामाजिक सद्भाव के अखिल भारतीय प्रमुख अशोक बेरी,सह प्रांत संघचालक अशोक श्रीवास्तव,सिद्धनाथ सिंह,अनिल ठाकुर,ओम प्रकाश केजरीवाल, अखिलेश्वर नाथ मिश्र,वी एन पाण्डेय,यदू नाथ पाण्डेय,अजय मारू, राकेश लाल,आर के बिट्टू,राधेश्याम अग्रवाल,अखिलेश श्रीवास्तव श्याम टोटका विनय लाल, अभिजीत घोष, नंदलाल साहू ,सोनी मेहता, देवेंद्र स्वामी, शुभेंदु भट्ट,विनय गांगुली,सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.