NEWS7AIR

नौसेना कमांडर आयुष रंजन का निधन

रांची/जमशेदपुर: रांची (झारखंड) में बसे Retd. Dy SP श्री राय मनोरंजन प्रसाद एवं श्रीमती मीना राय के इकलौते सुपुत्र, भारतीय नौसेना के कमांडर आयुष रंजन (39 वर्ष) का आज तड़के बेंगलुरु स्थित कमांड हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। नौसेना के नेतृत्व में बेंगलुरु में ही उनकी अंत्येष्टि संपन्न हुयी। 

आयुष रंजन मूलतः भरथुआ-कल्याणपुर बिहार के निवासी थे। लोयोला स्कूल जमशेदपुर से शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने भारतीय नौसेना में प्रवेश कर देश की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनकी देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और समर्पण भाव हमेशा स्मरणीय रहेंगे।

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा  कि कमांडर आयुष रंजन का निधन समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरी क्षति है। ऐसे जांबाज और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। समाज इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ है और आयुष रंजन के योगदान को हमेशा याद रखेगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.