Ranchi: जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के 35 छात्र-छात्राएंएँ सीबीएसई द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं। सितंबर माह से शुरू हो रही इन प्रतियोगिताओं के लिए सभी खिलाड़ियों ने पूरी लगन और उत्साह के साथ तैयारी की है।
विभिन्न खेल विधाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार है –
वालीबॉल:
खिलाड़ी: अक्षत राज, अनीश सेठ, सक्षम राज, अभिजीत कुमार, आयुष उरांव, हर्ष लकड़ा, आदित्य पाठक, आयुष सिंह, सक्षम प्रकाश और अभिभव सिंह।
प्रतियोगिता स्थल : डॉ. किरण सौजिया एजुकेशनल अकादमी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश।
क्रिकेट :
खिलाड़ी : शौर्य सिंह और उज्ज्वल तिवारी।
प्रतियोगिता स्थल : एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा।
बैडमिंटन:
खिलाड़ी : धर्य कुमार साहु, विहान किस्कू और हर्षित कुमार।
प्रतियोगिता स्थल : सत्यानंद पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम, हरियाणा।
बास्केटबॉल :
खिलाड़ी: अस्मि सिंह, तृप्ति प्रधान, अंशुला शर्मा, आराध्या, स्वयंविका भूषण, कनिष्का भूषण, अनुष्का झा, सृष्टि रत्न उरांव, उर्वशी सिंह और सुहानी सिंह।
प्रतियोगिता स्थल : टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महेंद्रगढ़, हरियाणा।
निशानेबाजी :
खिलाड़ी : काव्य दिव्यांश और अनिक कुमार सिंह।
प्रतियोगिता स्थल : जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा।
तीरंदाजी:
खिलाड़ी : तुही देव।
प्रतियोगिता स्थल : जीपीएम पब्लिक स्कूल, संगरूर, पंजाब।
एथलेटिक्स:
खिलाड़ी : शिवांश आनंद, प्रखर भारती, हिमांशु शेखर, आराध्या खन्ना और वेदिका लाल।
प्रतियोगिता स्थल : संत अतुलानंद स्कूल, वाराणसी।
प्रधानाचार्य श्री समरजीत जाना ने सभी छात्रों को शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ये छात्र न केवल खेल में बल्कि अनुशासन और समर्पण में भी अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपनी मेहनत और लगन से बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।”