Ranchi: झारखंड सरकार द्वारा रिम्स 2 के लिए नगड़ी भूमि अधिग्रहण का विरोध और 24 अगस्त 2025 के हल जोतो रोपा रोपो कार्यक्रम
रांची जिले के कांके अंचल स्थित नगड़ी गांव में 227 एकड़ आदिवासी बहुल भूमि के जबरन रिम्स 2 बनाने के लिए किये जा रहे अधिग्रहण के खिलाफ रैयतों और आंदोलनकारियों के समर्थन में आज विभिन्न आदिवासी संगठन और हजारों लोगों ने भाग लिया।
इस हल जोतो रोपा रोपो कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे से बक-झक, बहसबाजी, धक्का-मुक्की बीच में थोड़ी बहुत मारपीट,गुथमगुथ्था के बाद आक्रोशित नगड़ी के ग्रामीणों और इसका समर्थन कर रहे हजारों आंदोलनकारियों ने नगड़ी की जमीन से सैकड़ों पुलिस बलों को खदेड़ कर बाहर कर दिया। इस बीच पुलिस बल द्वारा लगातार सैकड़ों अश्रु गैस का गोला दागा जा रहा था। इस दौरान हजारों आदिवासियों मजदूरों – किसानों ने हल बैल लेकर नगड़ी की जमीन पर पुलिस प्रशासन की घेराबंदी को धत्ता बताते हुए जोत कोड़ करके रोपा किया। केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने हल चलाकर खेत जोतने का काम किया। इस कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों से हजारों लोगों ने भाग लिया।
इसका नेतृत्व मुख्य रूप से पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने किया। साथ में शामिल रहे विभिन्न आदिवासी मूलवासी संगठनों के अगुवा लक्ष्मी नारायण मुंडा,निरंजना हेरेंज टोप्पो, फुलचंद तिर्की, कुन्दरसी मुंडा, हर्षिता मुंडा, अमर तिर्की, लक्ष्मी मुंडा, निशा भगत, राहुल तिर्की, डब्लू मुंडा, दरिद्र पहान, सुनील होरो, शिवरतन मुंडा उर्मिला भगत एवं दस हजार आदिवासी मूलवासी शामिल हुए।
