NEWS7AIR

23 अगस्त को रांची में होगा टैक्स का एकदिवसीय महासंगम, देश भर के विशेषज्ञ भाग लेंगे

रांची : आल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ टैक्स पैक्टिशनर्स (एआईएफटीपी) देश के कर विशेषज्ञों की सबसे बड़ी संस्था है। वर्तमान में इस संस्था में कर अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, टैक्स पॅक्टिशनर्स सभी मिलाकर करीब 12,500 से अधिक सदस्य है। संस्था द्वारा नियमित रूप से देश के विभिन्न भागो में कर सेमिनार, कांफ्रेंस इत्यादि किया जाता है।

आगामी 23 अगस्त 2025 को रांची में डांगरा टोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट में राष्ट्रीय स्तर एक दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखण्ड उच्च न्यायलय के माननीय मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान होंगे। इनके अतिरिक्त गेस्ट ऑफ ओनर झारखण्ड उच्च न्यायलय के माननीय न्यायाधीश, अनुभा रावत चौधरी होंगी। आयकर विभाग, वस्तु एवं सेवा कर विभाग के वरीय अधिकारीगण मौजूद रहेंगे।

इस कांफ्रेंस में भाग लेने हेतु देश के विभिन्न भागो से करीब 1,000 सदस्य आ रहे है। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर जानी अहमदाबाद से, मानद सचिव संतोष गुप्ता, कोलकाता से शांतनु चौधरी, जोन चेयरमैन इस कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे है। कार्यक्रम की शुरुवात प्रातः 9:30 बजे गणेश वंदना से प्रारम्भ होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।

उ‌द्घाटन समारोह के पश्चात झारखण्ड उच्च न्यायलय की न्यायधीश अनुभा रावत चौधरी की अध्यक्षता में बैंगलोर, कर्नाटका से आये वरीय चार्टर्ड अकाउंटेंट वेंकटरमणी द्वारा जीएसटी के अंतर्गत शास्ति से संबन्धित प्रावधानों पर प्रकाश डालेंगे। अमृतसर, पंजाब से आये वरीय अधिवक्ता श्री रोहित कपूर जी द्वारा आयकर के अंतर्गत सर्च, जब्ती, कर निर्धारण पर अपना मंतव्य रखेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिलाल पटेल, संदीप गड़ोदिआ. सुब्रत दास गुप्ता, आनंद पसारी, मनोज कुमार, देवाशीष डे, ज्योति पोद्दार, अजय कुमार, चेतन पटेल, दीपक पटेल, प्रमोद रंजन, शरद दरगड़, आदित्य शाह, संजय गोयल सहित काफी सदस्य दिन रात लगे हुए है। यह जानकारी कांफ्रेंस के प्रेस एवं मीडिया समिति के अध्यक्ष जफर इक़बाल द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस में दी गयी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.