NEWS7AIR

स्टार्टअप और नवाचार में झारखंड का लहराया परचम

आनंद विजय लकड़ा को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान: बाबूलाल मरांडी

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, दिल्ली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर “स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से आए विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में स्टार्टअप एवं स्वरोज़गार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। रांची, झारखंड के आनंद विजय लकड़ा को सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और युवाओं को प्रेरित करने के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

आनंद विजय लकड़ा को सम्मानित करने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, झारखंड द्वारा प्रदेश भाजपा कार्यालय, रांची में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने आनंद विजय लकड़ा को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा यह झारखंड भाजपा के लिए गर्व की बात है कि एपीजे अब्दुल कलाम स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0 में झारखंड के युवा आनंद विजय लकड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। हमें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने अपने समर्पण और कर्म से राष्ट्र की सेवा की।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमल खान, मोर्चा प्रभारी सोना खान, मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष क़ाज़िम कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष तारीक इमरान, मोहम्मद जफर, मौलाना मतीन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के महानगर अध्यक्ष आलमगीर अंसारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद कमल खान ने प्रस्तुत किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.