NEWS7AIR

शिक्षा मंत्री का रामदास सोरेन का निधन

रांची : झारखण्ड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेनका निधन कल स्वाधीनता दिवस को नई दिल्ली में हुआ।

दिवंगत रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिये आज दिनांक 16/08/2025 को 10 बजे पूर्वाह्न में झारखंड विधानसभा लाया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, झारखण्ड विधान सभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो, संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,माननीय, मंत्री दीपक बिरूवा ,शिल्पी नेहा तिर्की, राज्य सभा सदस्य महुआ माजी लोक सभा सांसद जोबा माझी, विधान सभा सदस्यगण, पूर्व सदस्यगण , मुख्या सचिव अलका तिवारी, प्रधान सचिव वन्दना दादेल ,झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव माणिक लाल हेम्ॿम एवं पदाधिकारियों कर्मियों तथा अन्य गणमान्य लोगों ने झारखंड विधानसभा में उनके पार्थिक शरीर का अंतिम दर्शन किया। पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शोक सलामी के साथ श्रद्धांजलि दी।

झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने दिवंगत शिबू सोरेन जी के निधन के बाद शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के लिए दोहरे शोक का दिन है।

उन्होंने कहा: “हम लोग अभी दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन के सदमे से उबरे भी नहीं थे कि शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन के निधन ने हमें दूसरा बड़ा आघात दे दिया। यह झारखंड राज्य के लिए गहरे शोक का दौर है। उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग राज्य बनाने की लड़ाई में रामदास सोरेन ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वे झामुमो पार्टी के एक वफादार सिपाही थे। उनके निधन से झारखंड ने एक सच्चे नेता के साथ-साथ एक सच्चा पार्टी कार्यकर्ता खो दिया है।”

हिदायतुल्लाह खान ने राम दास सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन हमेशा अपने विचारों और समाज के दबे-कुचले वर्ग की आवाज़ के रूप में याद किए जाएंगे। उन्होंने कोल्हान के गरीब तबकों की आवाज़ बुलंद करने का काम किया है। आज झामुमो पार्टी ने अपना एक सच्चा सिपाही खो दिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.