रांची : झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में, डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में विधिक जागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 04.08.2025 को माण्डर, बुढ़मू, खेलारी एवं चान्हो प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर माण्डर प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम में एलएडीसी सहायक सुश्री शिवानी सिंह, सुमन ठाकुर, सोनी कुमारी, तालिब अंसारी एवं कालिन्दर गोप उपस्थित थे।
आज आयोजित होनेवाली कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को साथी, जागृति, आशा एवं डॉन योजना से अवगत करना था। आज ही के दिन बुढ़मू, चान्हो, माण्डर एवं खेलारी में संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के द्वारा किया गया।
एलएडीसी अधिवक्ता शिवानी सिंह ने लोगों को साथी, डॉन, आशा और जागृति योजना के बारे में बतायीं। उन्होंने कहा कि माननीय नालसा द्वारा संचालित साथी अभियान के तहत निराश्रित बच्चों को मदद पहुंचाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची प्रयासरत है। आपके ईद-गिर्द अगर कोई असहाय निराश्रित बच्चा दिखें तो अविलम्ब डालसा कार्यालय में सूचित करें ताकि उन्हें मदद पहुंचाया जा सके। शिवानी सिंह ने नालसा स्कीम ‘डॉन’ पर फोकस करते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नशा के सेवन से दूर रखें, नशा से तन-मन-धन की हानि होती है तथा युवक अपराध की ओर बढ़ते है।
पीएलवी सुमन ठाकुर एवं सोनी कुमारी ने बाल-विवाह, दहेज प्रथा, डायन बिसाही, कन्या भ्रूण हत्या आदि में न्याय प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी। नालसा 10 स्कीम यथा तृप्ती, चेतना, आत्मनिर्भरता, निरोगी भव, शक्ति, चेतना, मानवता, वात्सल्य सहयोग के बारे जानकारी दी। आगामी 13 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गयी।