NEWS7AIR

आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन

 
रांची: झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी दैनिक, आजाद सिपाही, के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन रविवार हो गया. वह पिछले करीब एक साल से बीमार थे. रविवार को उन्होंने कोकर स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में अंतिम स्वांस ली. 

हरिनारायण सिंह लंबे समय तक हिन्दी दैनिक प्रभात खबर, हिन्दुस्तान के संपादक रहे. उन्होंने कुछ दिनों तक टीवी चैनल न्यूज 11 और हिन्दी दैनिक सन्मार्ग में भी संपादक के रुप में काम किया. वह हिन्दी दैनिक खबर मंत्र के संस्थापक संपादक रहे. बाद भी खुद का हिन्दी दैनिक आजाद सिपाही स्थापित किया.  

हरिनारायण सिंह के निधने की खबर से पत्रकारिता जगत मर्माहत है. उनके निधन पर राज्यपाल ने भी शोक व्यक्त किया है. राज्यपाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट और कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. हरिनारायण सिंह अपने पीछे दो बेटों का भरा-पुरा परिवार छोड़ कर गए हैं.  उन्होंने अपने लंबी पत्रकारिता जीवन में निष्ठा व संवेदनशीलता के साथ समाज और राज्य की सेवा की. 

सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि अपनी लेखनी से उन्होंने झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को हमेशा एक नई दिशा देने का काम किया है। झारखंड निर्माण के लिए आंदोलन के साथ-साथ झारखंड के नवनिर्माण में भी उनकी व्यापक सोच ने अहम भूमिका निभाई है। अपने विनम्र मिलनसार हंसमुख छवि और बेबाक पत्रकारिता से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक नया मुकाम हासिल किया। झारखंड की राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था में उनकी भूमिका को झारखंड वासी हमेशा याद रखेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हरि जी झारखंड की पत्रकारिता के आधार स्तंभ थे। उनका असमय चला जाना केवल पत्रकारिता केलिए ही नहीं बल्कि राज्य केलिए अपूरणीय क्षति है।

श्री मरांडी ने कहा कि स्व सिंह  संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड की सेवा की।

शोक व्यक्त करने वाले प्रदेश के नेताओं में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,अर्जुन मुंडा,चंपई सोरेन,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बाल मुकुंद सहाय,विकास प्रीतम,गंगोत्री कुजूर ,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह,प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र,सरोज सिंह,सुनीता सिंह,दीपक बंका,हेमंत दास,शिवपूजन पाठक,अशोक बड़ाइक,योगेंद्र प्रताप सिंह,प्रतुल शाह देव,अजय साह,रमाकांत महतो, प्रदीप सिन्हा, अविनेश कुमार सिंह,राफिया नाज,विजय चौरसिया,जेबी तुबिद,अमित मंडल,अमर प्रीत सिंह काले गीता कोड़ा,विजय चौरसिया आदि शामिल हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.