NEWS7AIR

कांग्रेस के बंधु ने गठबंधन धर्म के तहत भाकपा में विनोद के समर्थन में किया सभा 

ढिबरा बचाने के लिए भाजपा को भगाने की बात कही 

कोडरमा:  प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने मंगलवार को कोडरमा के विभिन्न इलाकों में जनसम्पर्क अभियान चलाकर इंडिया गठबंधन के भाकपा माले उम्मीदवार विनोद सिंह के लिए वोट मांगे।

ढिबरा बचाने के लिए भाजपा को भगायें 
डोमचांच प्रखंड के विभिन्न गांवों में ढिबरा मजदूरों के बीच ढिबरा बचाने के लिए भाजपा को हराने की अपील की।ढोढाकोला चौक पर ढिबरा मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि 20-25 साल से जिन्होंने इस क्षेत्र की जनता से वोट लिया, उस क्षेत्र के लोग ढिबरा चुनने-बेचने के वैध अधिकार से भी वंचित है।यह भाजपा के लिए शर्म की बात है।
लिथियम के नाम पर ढिबरा नीति पर रोक नाइंसाफी
उन्होंने कहा कि कोडरमा में  भाजपा से विधायक और सांसद है।केंद्र में मंत्री भी है, इसके बाबजूद कोडरमा की जनता बिजली, पानी, सड़क और रोजगार की बुनियादी सवालों से जूझ रहे है। उन्होंने कहा कि ढिबरा मजदूरों ने ढिबरा को बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है, लेकिन मजदूरों की लड़ाई को भाजपा की केंद्र सरकार ने लिथियम के नाम पर ढिबरा नीति पर रोक लगाकर नाइंसाफी की है।
ईमानदारी और सादगी के मिसाल विनोद सिंह 
 
 उन्होंने कहा कि उन्होंने ढिबरा की लड़ाई विधानसभा से लेकर सड़क पर उतर कर लड़ी है। उन्होंने कहा कि ढिबरा मजदूरों समेत गरीब-गुरबों और दलित-आदिवासियों की आवाज विनोद सिंह ने उठाई है। ईमानदारी और सादगी के मिसाल विनोद सिंह कोडरमा ही नही झारखण्ड में संघर्ष के प्रतीक के रूप में जाने जाते है।  श्री तिर्की ने कहा कि गांव कस्बो में बदलाव का नारा बुलंद हो रही है। उन्होंने कोडरमा के लोगों से अपील किया कि तन मन धन से सहयोग कर विनोद सिंह के चुनाव चिन्ह तीन तारा पर बटन दबाकर जीत सुनिश्चित कराए।
You might also like
1 Comment
  1. Umeah kumar says

    Well-done

Leave A Reply

Your email address will not be published.