मेदिनीनगर/नीलाम्बर पीताम्बरपुर, पलामू: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला मुख्यालय में आज भारतीय किसान संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं का एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिले से आए लगभग 100 किसान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसान आंदोलन की दिशा, देश की कृषि नीति में राष्ट्रीय स्वाभिमान का समावेश और गांव आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति पर मंथन करना था।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्रि हेमराज जी ने कहा कि कृषि केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत है . उन्होंने किसानों को सिर्फ “उत्पादक” नहीं, बल्कि “राष्ट्र निर्माता” की भूमिका में देखने का आग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह ने कहा, “भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांव की आत्मा खेती में। यदि खेती को स्वावलंबी और सम्मानजनक नहीं बनाया गया, तो राष्ट्र की आत्मनिर्भरता खोखली हो जाएगी।”
जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि खेती को नष्ट करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय साजिश चल रहा है।इसी साजिश के तहत घर के सभी तरह के बीजों को खत्म कर बाजार के बीजों पर निर्भर किया और किसान का फसल तैयार होता है तो उत्पाद का कीमत भी बाजार में बैठे बिचौलिए तय करते है,जो गलत है।इस बाजार व्यवस्था से किसानों की स्थिति कभी नही सुधरेगी ,और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है।
प्रशिक्षण सत्रों में तीन मुख्य विषयों पर गहन चर्चा हुई:
1. कृषि आधारित स्वदेशी मॉडल
किसान संघ के पदाधिकारियों ने जैविक खेती, देसी बीजों और परंपरागत ज्ञान के माध्यम से टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया।
2. नीति निर्माण में किसान की भागीदारी
यह बात प्रमुखता से उठी कि कृषि से जुड़े निर्णयों में वास्तविक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। किसान संघ अब हर राज्य में नीति संवाद मंच बनाएगा।
3. कृषक जागरण अभियान
युवाओं को खेती की ओर आकर्षित करने के लिए संघ ‘कृषक गौरव यात्रा’ चलाएगा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में सफल किसानों की कहानियों को साझा किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने अंगवस्त्र देकर सबों को बिदाई किया गया।कार्यक्रम में संतोष कुमार पांडेय,रामाशीष सिंह,काशी सिंह,अनिता देवी,रामबोला, राजेन्द्र, यमुना,धीरेन्द, गिरेन्द्र सहित दर्जनों किसान कार्यकर्ता शामिल रहे